{"_id":"666bcbb1687881978e0d6ac9","slug":"woman-molested-in-the-middle-of-the-road-scarf-pulled-beaten-up-protested-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: बीच सड़क पर महिला से छेड़छाड़, दुपट्टा खींचा...विरोध करने पर कर दी पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: बीच सड़क पर महिला से छेड़छाड़, दुपट्टा खींचा...विरोध करने पर कर दी पिटाई
Fri, 14 Jun 2024 10:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 14 Jun 2024 10:18 AM IST
सार
आगरा में सड़क पर महिलाएं सुरक्षित नहीं है। इसका उदाहरण थाना लोहामंडी क्षेत्र में देखने को मिला, जहां बीच सड़क पर एक महिला के साथ शोहदों ने बेशर्मी की हदों को पार कर दिया। उसका दुपट्टा खींच लिया। विरोध करने पर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के लोहामंडी थाना क्षेत्र में बीच सड़क पर महिला से शोहदों ने छेड़छाड़ की। दुपट्टा खींच लिया। महिला की बेटियों ने विरोध में चप्पल उतार लीं। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। उसके कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़ित महिला 10 जून को अस्पताल में भर्ती जेठ के लड़के को देखकर घर वापस आ रही थी। दोनों बेटियां भी साथ में थीं। रास्ते में एक दुकान के पास खड़े आरोपी चांद और फरमान उन्हें और उनकी बेटियों को देखकर अश्लील कमेंट करने लगे। विरोध पर आरोपी गाली-गलौज देने लगे। इसके बाद आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। कामरान और छोटू भी उनका साथ देने आ गए। पुलिस ने मारपीट और छेड़छाड़ की धारा में चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।