फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman missing from home after dispute with husband

Agra News: पति से विवाद के बाद घर से लापता हुई महिला

Fri, 17 Oct 2025 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 17 Oct 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Woman missing from home after dispute with husband
कासगंज। सोरों क्षेत्र के गांव बहादुरगढ़ में गुरुवार को पति-पत्नी में विवाद हो गया। जिसके बाद महिला लापता हो गई। पति ने पुलिस को जानकारी दी। मिशन शक्ति की टीम ने महिला को सहावर गेट फाटक से बरामद कर लिया। महिला के ससुरालीजनों को बुलाकर उसके पति के सुपुर्द कर दिया गया।गांव बहादुरगढ़ में निवासी दुर्गा प्रसाद एवं उसकी पत्नी सोनी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। पति खेत पर चला गया और महिला बिना बताए लापता हो गई। जब पति घर पर आया तो पत्नी नहीं मिली। उसकी तलाश की। जब उसकी पत्नी नहीं मिली तो पति ने उसमी गुमशुदगी दर्ज कराई। मिशन शक्ति की टीम ने महिला की बरामदगी के लिए सर्विलांस की मदद ली।
विज्ञापन

टीम ने उसे सोरों के सहावर गेट फाटक के समीप से बरामद कर थाना ले आए। टीम के द्वारा उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया किया वह अपने मायके फरीदपुर जा रही थी। उसकी बरामदगी की सूचना पुलिस ने ससुरालीजन को दी। पति और महिला को समझाकर उन्हें एक साथ विदा कर दिया। थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि महिला को समझाकर और उसके ससुरालीजन को बुलाकर पति के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed