फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman misdeeds in hotel by three person in agra

आगरा: सरकारी योजना का घर दिलाने का झांसा देकर होटल में महिला से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बना किया ब्लैकमेल

Sun, 19 Sep 2021 08:54 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 19 Sep 2021 08:54 AM IST
सार

आगरा में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों ने महिला का अश्लील वीडियो भी बनाया, जिसे वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल भी किया गया। 

विज्ञापन
Woman misdeeds in hotel by three person in agra
सांकेतिक फोटो

विस्तार

आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने तीन लोगों पर डूडा आवास आवंटन का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि सिकंदरा के होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया गया। अश्लील वीडियो भी बनाया। शिकायत की कहने पर वीडियो वायरल करके ब्लैकमेल किया गया। थाना जगदीशपुरा में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


महिला ने एसएसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें पीड़िता ने कहा है कि वो डूडा के आवास आवंटन की जानकारी करने नगर निगम में गईं थीं। तभी राकेश और गोपाल मिले। उन्होंने कहा कि वो मकान आवंटित कराते हैं। इसके बाद फोन नंबर ले लिया। दो सितंबर को गोपाल ने कॉल करके बोदला चौराहे बुलाया और गोपाल से उसे ले गया। 
विज्ञापन


रास्ते में कोल्डड्रिंक भी पिला दी, जिससे अर्द्धबेहोशी की हालत में आ गई। इसके बाद सिकंदरा होटल ले आया। यहां पर राकेश पहले से मौजूद था। उन्होंने बिना किसी खर्च के मकान आवंटित कराने का आश्वासन दिया। गोपाल ने उसका अश्लील वीडियो बनाया। इसके बाद कमरे से बाहर चला गया। इसके बाद राकेश ने दुष्कर्म किया। बाद में किसी से फोन पर बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने कहा कि एसी काम नहीं कर रहा है। इस पर दोनों उसे सिकंदरा स्थित दूसरे होटल में ले गए। वहां पर राज ठाकुर मिला। उसने कथित पत्रकार बताया। तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। एसएसपी के आदेश पर गांव अयेला, सैंया निवासी राकेश, खेरागढ़ स्थित ऊंटगिरी रोड निवासी गोपाल और राज ठाकुर पत्रकार के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है। 

मोबाइल पर भेजा वीडियो 
महिला का आरोप है कि शिकायत करने की कहने पर गालीगलौज की। परिवार को जान से मारने की धमकी दी। सात सितंबर को महिला के मोबाइल पर एक व्यक्ति ने कॉल करके कहा कि उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद वीडियो मोबाइल पर भेज दिया। 

दूसरे दिन राकेश ने फोन करके दीवानी बुलाया। एक शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करने की कहने लगे। उसने मना कर दिया। एसएसपी मुनिराज जी. का कहना है कि  पीड़ित महिला के बयान दर्ज किए गए हैं। मेडिकल कराया गया है। विवेचना की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed