फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman misdeed on the pretext of getting work in thermal project in etah

Etah: तापीय परियोजना में काम दिलाने के बहाने लाकर महिला से दुष्कर्म, दर्ज हुआ मुकदमा

Sat, 17 Sep 2022 06:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 17 Sep 2022 06:51 PM IST
सार

घटना 23 जून की बताई जा रही है। महिला अपने पिता के साथ काम के लालच में आरोपियों के साथ आ गई थी। आरोपियों ने उसके पिता को शराब पिला दी। नशे की हालत में पिता के सोते ही उसके साथ दुष्कर्म किया।  
 

विज्ञापन
Woman misdeed on the pretext of getting work in thermal project in etah
rape demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

एटा के मलावन में निर्माणाधीन जवाहर तापीय परियोजना में काम दिलाने के बहाने लाकर एक महिला से दुष्कर्म किया गया। 23 जून को हुई वारदात की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो पीड़ित महिला ने अदालत की शरण ली। अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


कासगंज निवासी महिला ने बताया कि 23 जून को वह अपने घर पर थी। इस दौरान मलावन निवासी विजय सिंह व राजस्थान के भरतपुर के गढ़ी मोहल्ला नगर निवासी अमर प्रताप उसके घर पहुंचे। पिता से कहा कि वह मलावन प्लांट में ठेकेदारी करते हैं। वहां काम करने वालों की जरूरत है। इस पर वह पिता के साथ मलावन प्लांट पर चली आई। रात के समय प्लांट पर कमरे में रखा और सुबह ड्यूटी पर लगाने की बात कही। आरोप है कि रात नौ बजे आरोपी आए। पिता को अत्यधिक शराब पिला दी, जिससे वह नशे में सो गए। 
विज्ञापन


इसके बाद आरोपियों ने तमंचे से धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। धमकी दी कि अगर शिकायत की तो जान से मार देंगे। पीड़िता ने बताया कि उसका ससुरालीजन से मुकदमा चल रहा है। इसके चलते वह पिता के घर पर रहती है। घर में बड़ी होने के कारण वह पिता के साथ प्लांट पर काम करने आई थी। मलावन थानाध्यक्ष डीएन मिश्रा ने बताया कि अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed