फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman Killing Case Of Pinahat Daughter In Law And Nephew Arrested

Agra: मुंह और नाक दबाकर की सास की हत्या, फिर तितर बितर कर दिया सामान, बहू ने रची थी खौफनाक साजिश

Sat, 03 Sep 2022 09:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 03 Sep 2022 09:58 AM IST
विज्ञापन
Woman Killing Case Of Pinahat Daughter In Law And Nephew Arrested
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
कस्बा पिनाहट के मोहल्ला नयापुरा में मंगलवार की रात को घर में सो रही बुजुर्ग महिला रामकली उम्र करीब 68 वर्ष पत्नी सियाराम की निर्मम हत्या कर दी गई थी। बुधवार को सुबह बुजुर्ग महिला का शव चारपाई पर पड़ा मिला था। इस मामले में पुलिस ने मृतका की बहू मंजू और देवर के बेटे को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि  30 अगस्त की रात को घर में सो रही सास रामकली की चचेरे देवर के साथ मिलकर मुंह और नाक दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद घर की अलमारी को खुला छोड़ कर सामान को तितर बितर कर दिया, ताकि मामला बदमाशों द्वारा लूट और हत्या का लगे। आरोपी चचेरे देवर ऋषिकेश ने पूछताछ में बताया कि सियाराम के बगल में ही उसकी जमीन खाली पड़ी हुई है, जो तीन तरफ से घिरी है। वह मकान को खरीदना चाहता था, इसी लालच को लेकर मंजू के साथ अपनी बुजुर्ग ताई रामकली को मारने की साजिश रची। एसपी ने बताया कि दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed