पति की तेरहवीं से पहले पत्नी की निर्मम हत्या, देवर ने फावड़े से काट डाला गला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज जिले में हत्या की सनसनीखेज वारदात हुई है। सहावर क्षेत्र में पति की तेरहवीं से पहले पत्नी की निर्मम हत्या कर दी गई। सगे देवर ने फावड़े से महिला की गर्दन काट डाली। इसके बाद फरार हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृत महिला का मायका बिहार में है। वहां से कोई रिश्तेदार आया है। गांव के चौकीदार ने आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला कुबेर निवासी रेखा (31) पत्नी हेतराम पर सोमवार की रात उसके देवर रोशन पुत्र जिलालाल ने हमला कर दिया। उसने फावड़े से प्रहार कर महिला को गंभीर घायल कर दिया और फरार हो गया।
जमीन के लालच में हत्या
महिला की चीख सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी। पुलिस बल के साथ थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गंभीर घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि रेखा के पति हेतराम की 10 दिन पूर्व मौत हो चुकी है। रेखा के कोई संतान नहीं थी। रोशन उसका देवर है। हेतराम के हिस्से में 10 बीघा जमीन थी। तीन बीघा जमीन हेतराम ने पत्नी रेखा के नाम भी खरीदी थी।
इसी जमीन को हथियाने के लिए देवर रोशन ने अपनी भाभी रेखा की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका है। परिवार के अन्य सदस्य भी मौके से चले गए हैं।
बिहार में है मायका
मृत महिला बिहार की रहने वाली थी। उसका कोई रिश्तेदार भी गांव नगला कुबेर नहीं पहुंच सका। इस पर गांव के चौकीदार भगवानदास ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
मंगलवार को मृतक रेखा के पति हेतराम का तेरहवीं संस्कार होना था। हत्या के बाद देवर के साथ उसके अन्य परिवरीजन भी फरार हो गए हैं। ऐसे में तेहरवीं नहीं हो पाई। इस वारदात से गांव के लोग हैरान है।
थानाध्यक्ष सहावर रविंद्र बहादुर ने बताया कि चौकीदार की तहरीर के आधार पर आरोपी देवर रोशन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।