फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman killed by crushing her head, body thrown in bushes

औंछा क्षेत्र में महिला की सिर कुचली लाश मिलने से फैली सनसनी

Tue, 18 Jan 2022 12:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Woman killed by crushing her head, body thrown in bushes
औंछा (मैनपुरी)। मैनपुरी-एटा मार्ग पर नगला हार के पास सोमवार सुबह सड़क किनारे झाड़ियों में महिला का शव मिला। उसका सिर और चेहरा कुचला हुआ था। संभावना जताई जा रही है कि किसी भारी चीज से महिला का सिर कुचलकर हत्या की गई है। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है। थाना पुलिस के साथ एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मैनपुरी-एटा मार्ग पर नगला हार के कुछ ग्रामीण सोमवार की सुबह खेत की ओर जा रहे थे। तभी सड़क किनारे झाड़ियों में एक महिला का शव पड़ा देखा। महिला की हत्या किसी भारी चीज से सिर कुचलकर की गई थी। चेहरा कुचला होने की वजह से पहचान नहीं हो पा रही थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त के प्रयास किए। एएसपी मधुवन कुमार भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने महिला की उम्र करीब तीस वर्ष आंकी है। महिला पीले रंग की साड़ी, बादामी कलर का कार्डिगन जिस पर लाल और काली डिजाइन बनी है पहने हुए थी। उसके कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या कहीं और करके शव किसी वाहन से लाकर यहां फेंका गया है।
विज्ञापन

-----
आसपास के थानों में दी गई सूचना
महिला का शव एटा मार्ग पर मिला है। ऐसे में पुलिस ने मैनपुरी के साथ ही एटा जनपद के थानों में भी सूचना भेजी है। महिला की फोटो भी संबंधित थानों को दी गई है। फिलहाल पुलिस महिला की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
एक महिला का शव झाड़ियों में मिला है, उसका सिर कुचला हुआ है। पुलिस की पहली प्राथमिकता शव की शिनाख्त कराने की है।
-मधुवन कुमार, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed