फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman killed and body hidden in tank revealed after two weeks young man absconding

Mathura: महिला की हत्या कर टैंक में छिपाया शव, दो सप्ताह बाद खुलासा; युवक फरार

Fri, 22 Sep 2023 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 22 Sep 2023 12:02 AM IST
सार

महिला का शवा 15 से 20 दिन पुराना बताया जा रहा है। एक युवक के साथ किराए के मकान में पत्नी के रूप में रहती थी। वहीं युवक गायब है, उसके बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही है। 
 

विज्ञापन
Woman killed and body hidden in tank revealed after two weeks young man absconding
crime demo, Arrested demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मथुरा के बरसाना थाना क्षेत्र के परिक्रमा मार्ग स्थित एक मकान की पानी की टंकी में बृहस्पतिवार को महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव 15 से 20 दिन पुराना बताया जा रहा है। मध्य प्रदेश के एक युवक संग महिला पत्नी के रूप में किराए के मकान में रहती थी। युवक फरार है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज युवक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


यहां का है मामला 
कस्बे के परिक्रमा मार्ग स्थित श्मशान भूमि के पास चिकसोली निवासी रमन लाल मास्टर का मकान बना हुआ है। उनके मकान में पिछले छह माह से मध्य प्रदेश निवासी प्रदीप किराए पर रह रहा था। दो माह पहले वह अपने साथ एक महिला को लेकर आया और उसे अपनी पत्नी बताकर रहने लगा। करीब 15-20 दिन पहले प्रदीप अपने कमरे का ताला लगाकर चला गया। रमन लाल मास्टर के अनुसार बृहस्पतिवार को उन्हें घर में तीव्र गंध आने लगी। वह छत पर गए तो वहां और तेज गंध आने पर पानी की टंकी को खोलकर देखा। 
विज्ञापन


सड़ चुका है शव 
इसमें महिला का शव पड़ा था। शव पूरी तरह से सड़ चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को टंकी से निकलवाने के बाद शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली। पुलिस को कमरे से एक महिला के पहचान संबंधी दस्तावेज मिले हैं। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि शव उसी महिला का है, जो प्रदीप के साथ पत्नी के रूप में रहती थी, या किसी अन्य महिला का।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं हो पा रही पहचान 
 इंस्पेक्टर बरसाना अरुण कुमार के अनुसार शव को अज्ञात में दर्ज कर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। पुलिस ने साफ किया है कि शव बुरी तरह से सड़ चुका है। उसकी पहचान भी हो पाना मुश्किल हो गई है। ऐसे में पोस्टमार्टम के दौरान डीएनए संरक्षित किया जाएगा, जिससे की जब भी कोई मृतका की पहचान का दावा करे तो उसके अभिभावकों या भाई-बहन के डीएनए से मिलान कराकर वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किए जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed