{"_id":"59eb22ea4f1c1bd8538b83f2","slug":"woman-in-mainpuri-fired-herself-on-bhai-dooj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाई दूज पर मायके न जा पाने से दुखी विवाहिता ने किया आत्मदाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई दूज पर मायके न जा पाने से दुखी विवाहिता ने किया आत्मदाह
टीम डिजिटल/अमर उजाला मैनपुरी
Updated Sat, 21 Oct 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव निवासी विवाहिता ने मायके न जा पाने से दुखी होकर आत्मदाह कर लिया। वह भाई दूज पर अपने भाई का टीका करने जाना चाहती थी। घटना की सूचना पर पुलिस और एसडीएम मौके पर पहुंच गए हैं।
घटनाक्रम सुबह करीब 9:30 बजे का है। बताया गया है कि मैनपुरी में थाना एलाऊ क्षेत्र के नगला धाऊ निवासी कामिनी का शनिवार सुबह पति अनुज कुमार से भाई दौज पर मायके जाने की बात पर विवाद हो गया। पति ने जब मायके जाने से इंकार कर दिया तो कामिनी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया।
सुबह करीब 9.30 बजे जब परिवारीजन खेत पर काम करने गए थे। तभी खुद को कमरे में बंद कर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। ससुरालीजनों ने ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। कंबल से आग को बुझाया। मगर तब तक कामिनी की मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी आरके पांडेय, एसडीएम किशनी थाना पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। कुछ ही देर में मायके पक्ष के लोग भी वहां आ गए। पति व ससुरालीजनों पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट, हत्या करने का आरोप लगाया।
मृतका के परिवारीजनों ने बताया कि अनुज को कामिनी जुआ खेलने और दारू पीने से मना करती थी। जिस कारण अनुज उसे रोज मारता व दहेज की मांग पूरी करने को कहता था। महिला के भाई सोनू ने पति व ससुरालीजनों के विरुद्ध दहेज हत्या की तहरीर दी है।