फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman in mainpuri fired herself on bhai dooj

भाई दूज पर मायके न जा पाने से दुखी विवाहिता ने किया आत्मदाह

Sat, 21 Oct 2017 06:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला मैनपुरी
टीम डिजिटल/अमर उजाला मैनपुरी Updated Sat, 21 Oct 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
woman in mainpuri fired herself on bhai dooj
- फोटो : Demo Pic
मैनपुरी के थाना  एलाऊ क्षेत्र के गांव निवासी विवाहिता ने मायके न जा पाने से दुखी होकर आत्मदाह कर लिया। वह भाई दूज पर अपने भाई का टीका करने जाना चाहती थी। घटना की सूचना पर पुलिस और एसडीएम मौके पर पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन


घटनाक्रम सुबह करीब 9:30 बजे का है। बताया गया है कि मैनपुरी में थाना एलाऊ क्षेत्र के नगला धाऊ निवासी कामिनी का शनिवार सुबह पति अनुज कुमार से भाई दौज पर मायके जाने की बात पर विवाद हो गया। पति ने जब मायके जाने से इंकार कर दिया तो कामिनी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। 
विज्ञापन


सुबह करीब 9.30 बजे जब परिवारीजन खेत पर काम करने गए थे। तभी खुद को कमरे में बंद कर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। ससुरालीजनों ने ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। कंबल से आग को बुझाया। मगर तब तक कामिनी की मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी आरके पांडेय, एसडीएम किशनी थाना पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। कुछ ही देर में मायके पक्ष के लोग भी वहां आ गए। पति व ससुरालीजनों पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट, हत्या करने का आरोप लगाया। 

मृतका के परिवारीजनों ने बताया कि अनुज को कामिनी जुआ खेलने और दारू पीने से मना करती थी। जिस कारण अनुज उसे रोज मारता व दहेज की मांग पूरी करने को कहता था। महिला के भाई सोनू ने पति व ससुरालीजनों के विरुद्ध दहेज हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed