{"_id":"611b95318ebc3e42e7524f0f","slug":"woman-hostage-and-loot-home-crime-news-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: महिला को बंधक बना कर लाखों की लूट, गांव में फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: महिला को बंधक बना कर लाखों की लूट, गांव में फैली सनसनी
Tue, 17 Aug 2021 04:23 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 17 Aug 2021 04:23 PM IST
सार
एसपी ग्रामीण डॉग स्क्वायड और फोरेसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। साक्ष्यों और नमूनों को एकत्रित किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फिरोजाबाद जनपद में शिकोहाबाद के गांव जलालपुर में सोमवार-मंगलवार की मध्यरात बदमाश एक घर में घुस गए और चोरी को अंजाम देने लगे। इसी दौरान गृह स्वामी की पुत्रवधू जाग गई। महिला ने विरोध किया तो बदमाशों ने महिला को चारपाई पर रस्सी से बांध दिया और उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। बदमाश घर में रखी एक लाख रुपये की नकदी और लाखों रुपये के आभूषण लूट कर फरार हो गये।
विज्ञापन
जलालपुर निवासी कमलेश अपने परिवार के साथ घर पर रह कर खेतीवाड़ी का काम करते हैं। कमलेश अपने मकान में निर्माण कार्य करा रहे हैं। सोमवार रात मकान में बदमाश घुस आए और कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ कर उसमें से नकदी और आभूषण निकालने लगे। बताया गया है कि इसी दौरान कमलेश की पुत्रवधू करिश्मा नीचे मकान में लेटी थी। जब बदमाशों ने कमरे में रखी अलमारी को खोला तो उसकी आंख खुल गई।
विज्ञापन
जब पुत्रवधू ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे असलाह के बल पर चुप रहने के लिये कहा और रस्सी से उसके हाथ-पैर बांध कर चारपाई से बांध दिया और उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। जिससे शोर न मचा सके। इसके बाद बदमाश कमरे में रखी अलमारी और बक्शों में रखी लगभग एक लाख रुपये की नकदी,और सोने-चांदी के आभूषण लूट कर फरार हो गये। सुबह के समय जब कमलेश की पत्नी अंदर आईं तो बहू को चारपाई पर बंधा देख हैरान रह गईं। कमरा खुला था और सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होते ही गांव में सनसनी फैल गई। इस संबंध में एसपी ग्रामीण डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जायेगा।
डॉग स्क्वायड और फोंरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
जलालपुर में महिला को बंधक बना कर हुई लूट के मामले में एसपी ग्रामीण डॉग स्क्वायड और फोरेसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। साक्ष्यों और नमूनों को एकत्रित किया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि फिंगर प्रिंट भी लिए गये हैं। घटना के शीघ्र खुलासे के लिए एसओजी और थाना की टीमों को लगाया गया है।
आगरा: राजगढ़ के लिए मशाल रवाना, शिवाजी के सेनापतियों के वंशजों ने कोठीमीनाबाजार की रज माथे पर लगाई
डॉग स्क्वायड और फोंरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
जलालपुर में महिला को बंधक बना कर हुई लूट के मामले में एसपी ग्रामीण डॉग स्क्वायड और फोरेसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। साक्ष्यों और नमूनों को एकत्रित किया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि फिंगर प्रिंट भी लिए गये हैं। घटना के शीघ्र खुलासे के लिए एसओजी और थाना की टीमों को लगाया गया है।
आगरा: राजगढ़ के लिए मशाल रवाना, शिवाजी के सेनापतियों के वंशजों ने कोठीमीनाबाजार की रज माथे पर लगाई