{"_id":"69e8aaa7a535ce5dea0039d0","slug":"woman-harassed-after-being-held-hostage-in-hotel-in-agra-2026-04-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: महिला को होटल में बंधक बनाकर रखा, जान बचाकर भागी तो हुआ ऐसा कांड, जीते जी मर गई वो; सन्न कर देगी आपबीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: महिला को होटल में बंधक बनाकर रखा, जान बचाकर भागी तो हुआ ऐसा कांड, जीते जी मर गई वो; सन्न कर देगी आपबीती
Wed, 22 Apr 2026 04:32 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 22 Apr 2026 04:32 PM IST
सार
यूपी के आगरा जिले में सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक महिला अर्धनग्न अवस्था में मिली। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। महिला ने जो आपबीती सुनाई, उसे सुन हर कोई सन्न रह गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के भगवान टॉकीज चौराहे (न्यू आगरा) से मंगलवार रात एक महिला को ऑटो में ले जाकर चालक ने उसे शराब पिलाई और दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे खंदौली के ही एक खेत में छोड़कर भाग गया। जैसे-तैसे महिला करीब के आटा मिल पर पहुंची। मिल के गार्ड ने पुलिस को सूचना दी। महिला का मेडिकल कराकर बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ऑटो चालक की तलाश में लगी है। इसके लिए सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।
खंदौली स्थित गांव अगरपुर में कालिंदी विहार निवासी कमलेश शर्मा की आटा मिल है। इसमें देवेंद्र सिंह चौकीदार हैं। उन्होंने बताया कि वह तड़के 4:30 बजे खेत पर जा रहे थे। तभी एक महिला को मिल के गेट पर पत्थर मारते देखा। वह अर्धनग्न थी, महिला ने कपड़े मांगे। उनके पास कुछ कपड़े रखे थे, जो उन्होंने महिला को दे दिए। अपनी मालकिन को सूचना दी। बाद में पुलिस को बुला लिया।
ये भी पढ़ें-ऐसे भी बैंक कर्मचारी: युवाओं पर लुटा रहे रिटायरमेंट का पैसा, अपने खेत में बना दी फ्री व्यायामशाला; 80 पहलवान किए तैयार

पुलिस ने महिला को थाने ले जाकर उनकी आपबीती सुनी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसे भगवान टॉकीज पर एक ऑटो चालक मिला था। उसके साथ एक और युवक था। दोनों उसे अपने साथ ले गए। चालक ने दुष्कर्म किया। महिला पूरी तरह होश में नहीं थी। महिला की चप्पल और कुछ कपड़े खेत में पड़े मिल गए। इस पर पुलिस ने मेडिकल के लिए भेजा।
फेसबुक पर दोस्ती, हरिद्वार से आने की कही बात
पुलिस की पूछताछ में महिला ने खुद को मूलरूप से हरिद्वार का बताया। कहा कि फेसबुक पर एक युवक से प्यार हुआ था। वह उसके बुलाने पर आगरा आ गई। कोर्ट मैरिज की। पति उसे न्यू आगरा क्षेत्र के होटल में ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में अधिवक्ता ने भी दुष्कर्म किया। उसे बंधक बनाकर रखा गया था। 10 दिन पहले वह किसी तरह होटल से भाग निकली। वह दर-दर की ठोकरें खा रही थी। भगवान टॉकीज के आसपास रहकर लोगों से रुपये मांगकर कुछ न कुछ खा लेती थी।

थाने में पति बोला, पत्नी शराब पीने की आदी
पुलिस ने महिला के बयान दर्ज करने के बाद आरोपी ऑटो चालकों की तलाश शुरू की। पुलिस ने पति को थाने बुलाया। उसने बताया कि वह न्यू आगरा क्षेत्र का है। शादी को 8 साल हुए हैं, 4 साल का बच्चा है। पत्नी करीब एक साल से साथ नहीं रहती है। घर से कहीं भी निकल जाती है। पहले भी तीन बार आरोप लगा चुकी है। पत्नी शराब पीने की आदी है। इस कारण घरवाले भी परेशान हैं। पत्नी पहले ब्यूटी पार्लर का काम करती थी, वह काम भी अब बंद कर दिया।
पुलिस को मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार
महिला एक मिल के बाहर पत्थर मारते हुए मिली थी। उसने ऑटो चालक पर शराब पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इसकी जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। आरोपी ऑटो चालक की तलाश की जा रही है। -आदित्य सिंह, डीसीपी पश्चिमी जोन