फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman had murdered her ex-boyfriend along with her friends

महिला का दूसरा प्यार: भुला नहीं पा रहा था पहला प्रेमी, दूसरे के इश्क में पड़ी प्रेमिका ने बेरहमी से मार डाला

Mon, 17 Jun 2024 09:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Jun 2024 09:56 AM IST
सार

महिला ने पहले प्रेमी की हत्या करने के लिए दूसरे प्रेमी की मदद ली। उसकी गलती सिर्फ इतनी थी कि वो उसे भुला नहीं पा रहा था। बार-बार उससे संपर्क करने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए चार को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
woman had murdered her ex-boyfriend along with her friends
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित रोहता नहर के पास गाजियाबाद के ब्रजवीर सिंह की हत्या उसकी महिला मित्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर की थी। थाना मलपुरा पुलिस ने महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया है।

विज्ञापन


पुलिस को मास्टर माइंड महिला जया चाहर ने बताया कि गाजियाबाद निवासी ब्रजवीर सिंह 2009 से 2017 तक उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में था। इसके बाद उसे सुरेंद्र सिंह चाहर नाम के एक युवक से प्रेम हो गया। वह उसे छोड़कर सुरेंद्र के साथ रहने लगी। इसी को लेकर ब्रजवीर खफा रहता था। ब्रजवीर ने एक बार सुरेंद्र सिंह चाहर के शोरूम में आग लगा दी थी।
विज्ञापन


इस मामले में सुरेंद्र सिंह चाहर ने ब्रजवीर के खिलाफ केस भी दर्ज कराया था। ब्रजवीर बार-बार जया चाहर से मिलने की कोशिश करता था। इस पर जया ने उसे रास्ते से हटाने का षड्यंत्र रचा और ब्रजवीर की हत्या अपने प्रेमी सुरेंद्र सिंह चाहर के साथ मिलकर कर दी। हत्याकांड में नैनाना जाट निवासी सुरेंद्र सिंह चाहर, सेमरी निवासी अतुल, सादाबाद के गढ़ उमराव का रोहित, मुखागढ़ कागारौल निवासी सोनू, सन सिटी निवासी जया चाहर शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed