फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman Group Misdeed in Agra s Dauki on pretext of getting her job

महिला की आपबीती: नौकरी के बहाने बुलाकर दरिंदगी... दोस्तों के सामने भी भेजा, वीडियो वायरल करने की देता था धमकी

Thu, 07 Dec 2023 08:13 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बरौली अहीर (आगरा)
अमर उजाला नेटवर्क, बरौली अहीर (आगरा) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 07 Dec 2023 08:13 PM IST
सार

पीड़ित महिला ने थाना डौकी में गुरुवार को तहरीर देते हुए बताया कि वह लगभग 15 दिन पूर्व कुण्डौल में चौराहे पर खड़ी थी। तभी एक व्यक्ति ने उसे नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया और अपना मोबाइल नंबर भी दिया था।

विज्ञापन
Woman Group Misdeed in Agra s Dauki on pretext of getting her job
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा जिले के थाना डौकी क्षेत्र में एक महिला को नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपने साथियों के साथ दुराचार करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला गुरुवार को पूरे दिन थाना डौकी में अभियोग दर्ज कराने के लिए बैठी रही। पीड़ित महिला ने थाना डौकी में गुरुवार को तहरीर देते हुए बताया कि वह लगभग 15 दिन पूर्व कुण्डौल में चौराहे पर खड़ी थी। तभी एक व्यक्ति ने उसे नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया और अपना मोबाइल नंबर भी दिया था।

विज्ञापन

इसके बाद नौकरी को लेकर बातचीत होने लगी। लगभग आठ दिन पूर्व महिला को नौकरी को लेकर बुलाया। वह कुण्डौल चौराहे पर खड़े होकर उस व्यक्ति का इंतजार करने लगी। इसके बाद वह व्यक्ति महिला को अपनी गाड़ी में लेकर इधर-उधर घूमाता रहा। इसके बाद कोल्ड स्टोरेज के पास खड़े पेड़ के बीच ले जाकर उसके साथ दुराचार किया, तथा उसे धमकी दी गई कि अगर तूने किसी से कहा तो परिवार को मार दूंगा। इसके बाद आरोपी वीडियो कॉल कर महिला को उसे धमकियां देता था। बीते 6 अक्तूबर को वीडियो कॉल कर महिला को कुण्डौल बुलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूध की गाड़ी मैक्स में अपनी तीन साथियों के साथ महिला को घुमाता रहा और रात लगभग 9 बजे फतेहाबाद से पहले पैट्रोल पंप के पिछे तीनों साथियों ने महिला से बारी-बारी से दुराचार किया। पीड़िता थाना डौकी में दिनभर अभियोग दर्ज कराने के लिए बैठी रही। वहीं इंस्पेक्टर डौकी रामपाल सिंह ने बताया कि कुण्डौल से सीसीटीवी फुटेज निकलवाकर मामले की छानबीन की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed