{"_id":"5ebd1bab00c5977c53797ce6","slug":"woman-gives-birth-baby-in-shramik-special-train-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर गूंजी किलकारी, श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आई गर्भवती ने दिया बच्ची को जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर गूंजी किलकारी, श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आई गर्भवती ने दिया बच्ची को जन्म
Thu, 14 May 2020 04:59 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 14 May 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
नवजात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहमदाबाद से कानपुर जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन में सवार एक गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। उसे आगरा फोर्ट स्टेशन पर उतारा गया, जहां रेलवे डॉक्टर की देखरेख में सुरक्षित प्रसव हुआ। महिला ने बच्ची को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा स्वस्थ्य हैं। दोनों को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
गुजरात के अहमदाबाद से कानपुर जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या- 09169) गुरुवार को आगरा से गुजर रही थी। इसी दौरान ट्रेन में सवार गर्भवती मंजू देवी को प्रसव पीड़ा होने लगी। उसके पति आनंद कुमार ने तत्काल आरपीएफ को सूचना दी। आरपीएफ ने आगरा फोर्ट पर ट्रेन को रुकवा दिया।
आगरा फोर्ट स्टेशन पर गर्भवती को नीचे उतारा गया। महिला वेटिंग रूम में मंजू देवी ने बच्ची को जन्म दिया। आगरा रेलवे मंडल के पीआरओ एसके श्रीवास्तव ने बताया कि रेलवे डॉक्टर की देखरेने में महिला का प्रसव कराया गया। जच्चा-बच्चा सुरक्षित हैं। महिला को खाने पीने की सामग्री उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
महिला के पति आनंद ने रेलवे स्टाफ का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस संकट काल में रेलवे ने पूरा सहयोग दिया। रेलवे मेडिकल टीम के साथ मंडल वाणिज्य निरीक्षक आगरा फोर्ट घमश्याम मीना व आरपीएफ इंस्पेक्टर यादव उपस्थित रहे।