{"_id":"64b3ffd56c6b4befbf060947","slug":"woman-gave-birth-to-twins-in-etah-one-died-while-one-is-in-critical-condition-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: मृत नवजात को सीने से चिपकाए तीन घंटे तक भटकती रही दादी, सरकारी अस्पताल में नहीं मिला सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मृत नवजात को सीने से चिपकाए तीन घंटे तक भटकती रही दादी, सरकारी अस्पताल में नहीं मिला सहारा
Sun, 16 Jul 2023 08:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 16 Jul 2023 08:04 PM IST
सार
एटा में दादी नवजात को सीने से चिपकाए तीन घंटे तक भटकती रही। इसके बाद भी सरकारी अस्पताल में सहारा नहीं मिला। बाद में परिजन आए तो उसे अपने साथ घर ले गए।
विज्ञापन
UP News: मृत नवजात को सीने से चिपकाए तीन घंटे तक भटकती रही दादी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में रविवार को मेडिकल कॉलेज की एमसीएच विंग में एक महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। जन्म लेने के बाद ही बच्ची की मौत हो गई। जबकि दूसरे बच्चे को गंभीर स्थिति में रेफर किए जाने पर उसका पिता ले गया था। करीब तीन घंटे तक दादी मृत नवजात को सीने से चिपकाए मेडिकल कॉलेज में रोती-बिलखती भटकती रही।
विज्ञापन
कासगंज जनपद के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव समोठी निवासी मुकेश की पत्नी रीता को शनिवार की रात प्रसव पीड़ा हुई। मुकेश अपनी मां के साथ पत्नी को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां रविवार की सुबह महिला को सामान्य प्रसव हुआ। एक बेटी और एक बेटे को उसने जन्म दिया। जन्म लेने के कुछ समय बाद ही बेटी की मौत हो गई। जबकि बेटे की हालत गंभीर थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: 'हैलो! मरने जा रहा हूं...और यमुना में लगा दी छलांग' फोन कटते ही भागकर पहुंचे घरवाले; दृश्य देख निकल गई चीख
विज्ञापन
इस स्थिति में चिकित्सक ने उसे रेफर कर दिया। इसे लेकर मुकेश एंबुलेंस से चला गया। इसके बाद मृत बच्ची को लिए उसकी दादी तीन घंटे तक मेडिकल कॉलेज में बिलखती रही। बताया कि साथ में कोई नहीं है। बच्ची को कहां ले जाऊं। इस दौरान उसने घर के तंग आर्थिक हालातों का भी हवाला दिया। स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि बाद में महिला के अन्य परिजन आ गए थे। वह बच्ची को लेकर चले गए।