{"_id":"63f865e8ce3a2d8295050073","slug":"woman-gangster-involved-in-robbery-arrested-in-agra-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: डकैती की साजिश में शामिल महिला गैंगस्टर गिरफ्तार, मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में दिनदहाड़े हुई थी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: डकैती की साजिश में शामिल महिला गैंगस्टर गिरफ्तार, मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में दिनदहाड़े हुई थी वारदात
Fri, 24 Feb 2023 12:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 24 Feb 2023 12:53 PM IST
सार
आगरा पुलिस ने गुरुवार को महिला गैंगस्टर मीनू उर्फ अंजली को गिरफ्तार कर लिया। उस पर 10 हजार रुपये का इनाम था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
विस्तार
आगरा के कमला नगर पुलिस ने गैंगस्टर में आरोपी मीनू उर्फ अंजलि को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। महिला पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वह मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में डकैती के मामले में आरोपी थी। पुलिस ने 20 लोगों को जेल भेजा था। इसके बाद गैंगस्टर की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मीनू उर्फ अंजलि फिरोजाबाद के थाना लाइनपार स्थित मोहल्ला रामनगर की है। कमला नगर स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में 17 जुलाई 2021 को डकैती डाली गई थी। पुलिस ने दो बदमाशों को कुछ घंटे बाद ही मार गिराया था। बदमाश 19 किलोग्राम सोने के जेवर और 6 लाख रुपये लूटकर ले गए थे।
विज्ञापन
वारदात फिरोजाबाद के बदमाश नरेंद्र उर्फ लाला ने कराई थी। पुलिस ने डकैती की साजिश में शामिल मीनू को 16 जून 2022 को गिरफ्तार किया था। 100 ग्राम सोने के जेवरात बरामद किए थे। आरोप था कि मीनू और उसके पति संजय ने सोने के जेवरात छिपाए थे। बाद में इनकी जमानत हो गई थी। इसके बाद गैंगस्टर लगा और इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन