{"_id":"6127f2118ebc3e79c43fa544","slug":"woman-found-unconscious-in-the-field-accused-of-rape-agra-news-agr5051523167","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में बेहोश मिली महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में बेहोश मिली महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
बाह। बुधवार देर रात बाह के एक गांव में खेत पर बेहोश पड़ी मिली महिला ने पुलिस को बताया कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। सीएचसी में भर्ती कराई गई महिला को फोरेंसिक जांच के लिए लेडी लायल अस्पताल रेफर किया गया है।
बाह के एक गांव निवासी महिला बुधवार रात घर से शौच के लिए निकली थी। घर न लौटने पर खोजबीन कर रहे परिजनों को देर रात खेत की मेड़ पर वह बेहोश पड़ी मिली। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
बेहोशी की हालत में महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया। होश में आने पर महिला ने पुलिस को बताया कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। इसके बाद सीएचसी से महिला को जांच के लिए लेडी लायल अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के की तलाश में दबिश दी जा रही है।