फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman Found Hanging from ceiling fan

फौजी की पत्नी का शव पंखे से लटका मिला, मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 02 Apr 2019 06:23 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 02 Apr 2019 06:23 PM IST
विज्ञापन
Woman Found Hanging from ceiling fan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
फौजी की पत्नी का शव पंखे से लटका मिला तो परिवार में कोहराम मच गया। मां का शव देखकर बेटे ने देखा तो शोर मचाया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। मायका पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। फौजी पति की 2010 में मौत हो गई थी और अपने बेटों के साथ रह रही थीं।
विज्ञापन


औरंगाबाद की दीपपुरम कालोनी में घर के कमरे में फौजी की पत्नी का शव पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची सदर बाजार पुलिस ने शव को पंखे से उतारा। मायका पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। थाना सदर बाजार की दीपपुरम कालोनी निवासी मनीषा (36) पत्नी स्व. जयवीर सिंह को पंखे से लटका देख बड़े बेटे मोहित ने शोर मचाया। शोर सुनकर पड़ोसी आ गए तो पंखे से लटका मनीषा को देख दंग रह गए। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची सदर बाजार पुलिस ने शव को पंखे से उतारा। खबर मिलते ही ससुरालीजन और मायके वाले भी आ गए। मायका पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। वे दावे से कह रहे थे कि मनीषा सुसाइड नहीं कर सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूलत: कुम्हेर (भरतपुर) के गांव अवार के रहने वाले फौजी जयवीर सिंह अपने बच्चों के साथ 11 साल पहले मथुरा आकर रहने लगा था। साल 2010 में फौजी की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उनकी पत्नी अपने दोनों बेटों के साथ रह रही थी। प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी ने बताया कि प्रथम दृष्टया सुसाइड प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण साफ हो जाएगा। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed