फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman found dead on roadside in firozabad

फिरोजाबाद: सड़क किनारे महिला का शव का मिलने से सनसनी, गले पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

Wed, 16 Feb 2022 05:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 16 Feb 2022 05:13 PM IST
सार

महिला की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई गई है। हालांकि अभी मृतका की शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
woman found dead on roadside in firozabad
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में बुधवार सुबह सैय्यद मार्ग पर एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के शव की पहचान अभी नहीं हो सकी है। प्रथम दृष्टया जांच में महिला की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जाहिर की गई है।

विज्ञापन


गांव बसई मोहम्मदपुर के ग्रामीण ने बुधवार की सुबह अंते की मढै़या के समीप महिला का शव सड़क किनारे पड़ा देखा। इसकी जानकारी पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। बसई मोहम्मदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन मृतका की पहचान नहीं हो सकी। 

विज्ञापन

महिला ने पहन रखी थी मैक्सी

थानाध्यक्ष बसई मोहम्मदपुर ऋषि कुमार का कहना है कि महिला की उम्र करीब 22 से 24 साल के बीच की है। महिला के गले में चोट के निशान हैं। महिला की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। हत्या कर शव फेंके जाने की बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता। महिला ने गुलाबी रंग की मैक्सी, लाल-नीला धारीदार स्वेटर पहन रखा था। लाल रंग की शॉल भी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed