{"_id":"5f56099e8ebc3e615b3ad1d4","slug":"woman-found-dead-in-the-house-in-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा : संदिग्ध हालात में महिला की मौत, घर में चारपाई पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा : संदिग्ध हालात में महिला की मौत, घर में चारपाई पर मिला शव
Mon, 07 Sep 2020 03:51 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 07 Sep 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Flickr
आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र के विद्या नगर में रविवार को एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की सही वजह पता चल सकेगी।
विज्ञापन
मूलरूप से मथुरा के थाना बल्देव स्थित गांव कचनऊ निवासी मुकेश की शादी 20 साल पहले जलेसर निवासी पुष्पा से हुई थी। मुकेश मजदूरी करता है। वह विद्या नगर में चरण के मकान में किराये पर रह रहे थे। मुकेश का बड़ा भाई राजपाल भी साथ ही रहता है।
विज्ञापन
मुकेश ने पुलिस को बताया कि वह सुबह 9:30 बजे अस्पताल में भर्ती अपनी भतीजी को देखने गया था। शाम को लौटकर आया तो पुष्पा चारपाई पर पड़ी थी। उसकी जीभ बाहर निकली थी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक उदयवीर मलिक ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि घर में कोई नहीं था। पुष्पा अकेली थी। उसके बच्चे नहीं थे। महिला के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पति और जेठ से पूछताछ की जा रही है।