फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman found alive in Gujarat whose murder case registered in Kasganj

UP News: जिस महिला की हत्या का मामला कासगंज में कराया गया था दर्ज, वह गुजरात में जिंदा मिली

Wed, 20 Jul 2022 06:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 20 Jul 2022 06:04 PM IST
सार

कासगंज में एक व्यक्ति ने अपनी विवाहित बेटी की हत्या के आरोप में उसके पति और ससुरालवालों पर झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया। पुलिस ने जांच की तो विवाहित गुजरात में प्रेमी के साथ मिली। 

विज्ञापन
woman found alive in Gujarat whose murder case registered in Kasganj
कासगंज कोतवाली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र में विवाहिता के पिता ने दहेज के लिए बेटी की हत्या का मामला पति समेत चार लोग के खिलाफ पर दर्ज कराया था, लेकिन यह मामला पुलिस की जांच में झूठा निकला। पुलिस टीम ने विवाहिता को गुजरात के सूरत से बरामद कर लिया। विवाहिता वहां अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। 

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने नौ मई को विवाहित पुत्री की हत्या का मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट में उसके पति , ससुर लाखन सिंह, सास और ननद को नामजद किया गया। विवाहिता के पिता ने आरोप लगाया कि बेटी की शादी वर्ष 2018 में युवक के साथ की थी, लेकिन शादी के बाद से उसका पति बाइक और 50 हजार रुपये मांग रहा था। 

विज्ञापन

पिता ने लगाया था यह आरोप 

दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी की हत्या कर शव गायब कर दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच की। जांच में महिला के जीवित होने की पुष्टि हुई। पुलिस को विवाहिता के बारे में अहम साक्ष्य मिले। इन साक्ष्यों की पुलिस ने पड़ताल की। पुलिस को विवाहिता के सूरत में होने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीओ दीप कुमार पंत ने उपनिरीक्षक धीरज सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का प्रेमी है दिव्यांग 

कासगंज पुलिस की टीम सूरत गई। पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से महिला को सूरत में खोज लिया। बताया गया कि महिला अपने प्रेमी भगवंत के साथ रह रही थी। भगवंत दिव्यांग है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने विवाहिता 17 जुलाई को बरामद कर लिया। सूरत से पुलिस टीम उसे कासगंज ले आई।

सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि विवाहिता के पिता ने दहेज हत्या का झूठा मामला दर्ज कराया था, लेकिन जांच में विवाहिता के जीवित मिली। विवाहिता अपने प्रेमी भगवंत के साथ सूरत में रह रही थी। झूठा मुकदमा लिखाए जाने पर विवाहिता के पिता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed