{"_id":"5f835cc18ebc3e9c01280070","slug":"woman-drowned-in-chambal-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: चंबल नदी में डूबी महिला, नहीं चला पता, मगरमच्छ के खींच ले जाने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: चंबल नदी में डूबी महिला, नहीं चला पता, मगरमच्छ के खींच ले जाने की आशंका
Mon, 12 Oct 2020 12:58 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 12 Oct 2020 12:58 AM IST
विज्ञापन
चंबल नदी में मोटरबोट से महिला की तलाश में जुटे पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा जिले के जैतपुर के क्यारीघाट पर शनिवार को दो साल के बेटे को नदी किनारे छोड़कर हाथ धोने चंबल में गई महिला डूब गई। घरवाले मगरमच्छ के खींच ले जाने की आशंका जता रहे हैं। रविवार को दिनभर पुलिस के गोताखोरों के साथ वन विभाग की मोटरबोट से महिला की तलाश की गई। पर, पता नहीं चला।
विज्ञापन
क्यारी गांव की टीना (25) की शादी छह साल पहले नहलई जसवंत नगर, इटावा के अनिल कुमार से हुई थी। कोरोना काल में ससुर ज्ञान सिंह टीना को मायके छोड़ गए थे। घरवालों ने रविवार को थाने पहुंचकर जैतपुर पुलिस को बताया कि शनिवार को सुबह करीब 9 बजे टीना परिवार के लोगों के साथ चंबल नदी किनारे गई थी।
विज्ञापन
टीना ने दो साल के बेटे आयुष को किनारे पर बैठा दिया और नदी में हाथ-मुंह धोने लगी। इसी दौरान वह नदी में डूब गई। लोगों ने आशंका जताई कि हाथ धोते समय उसे मगरमच्छ खींच ले गए। परिजन दिनभर उसकी तलाश करते रहे। वह नहीं मिली।
विज्ञापन
सूचना पर जैतपुर पुलिस वन विभाग की मोटरवोट और गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश में रविवार को दिनभर चंबल नदी को खंगालती रही। पर, वह नहीं मिली। एसओ जैतपुर योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि नदी में हाथ धोते समय युवती को मगरमच्छ खींच ले जाने की आशंका है। रेंजर आरके सिंह राठौर ने बताया कि युवती नदी में डूबी है। मगरमच्छ के हमले की बात सामने नहीं आई है। छानबीन की जा रही है।