{"_id":"62755c9970cbac7c7e1c2528","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-mainpuri-news-agr5326593190","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गपुर में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गपुर में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरावली, मैनपुरी। थाना क्षेत्र के गांव दुर्गपुर में शुक्रवार की सुबह विवाहिता का शव घर के कमरे में पड़ा मिला। गले पर फंदा लगने का निशान था। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मायके पक्ष की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
कन्नौज के थाना विशुनगढ़ क्षेत्र के गांव जमामर्दपुर निवासी वीरेंद्र सिंह ने 26 वर्षीय पुत्री उमा देवी की शादी 25 अप्रैल 2016 को थाना क्षेत्र के गांव दुर्गपुर निवासी विनय उर्फ संतोष के साथ की थी। शुक्रवार की सुबह उमा का शव घर के कमरे में पड़ा मिला। सूचना पर मायके पक्ष के लोग व थाना पुलिस पहुंच गई। वीरेंद्र ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते आ रहे थे। 13 अप्रैल 2019 को इस संबंध में विशुनगढ़ थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। मामले में समझौता के बाद 15 अप्रैल 2022 को उमा ससुराल दुर्गपुर आ गई थी। पांच मई की शाम ससुरालीजनों ने पुत्री की हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति विनय, जेठ शीलेंद्र, अतुल, ससुर गोरेलाल, जेठानी रविता, सास राममूर्ति, ननद सीमा और आकांक्षा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।