फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman dies under suspicious circumstances

दुर्गपुर में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत

Fri, 06 May 2022 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
woman dies under suspicious circumstances
कुरावली, मैनपुरी। थाना क्षेत्र के गांव दुर्गपुर में शुक्रवार की सुबह विवाहिता का शव घर के कमरे में पड़ा मिला। गले पर फंदा लगने का निशान था। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मायके पक्ष की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कन्नौज के थाना विशुनगढ़ क्षेत्र के गांव जमामर्दपुर निवासी वीरेंद्र सिंह ने 26 वर्षीय पुत्री उमा देवी की शादी 25 अप्रैल 2016 को थाना क्षेत्र के गांव दुर्गपुर निवासी विनय उर्फ संतोष के साथ की थी। शुक्रवार की सुबह उमा का शव घर के कमरे में पड़ा मिला। सूचना पर मायके पक्ष के लोग व थाना पुलिस पहुंच गई। वीरेंद्र ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते आ रहे थे। 13 अप्रैल 2019 को इस संबंध में विशुनगढ़ थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। मामले में समझौता के बाद 15 अप्रैल 2022 को उमा ससुराल दुर्गपुर आ गई थी। पांच मई की शाम ससुरालीजनों ने पुत्री की हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति विनय, जेठ शीलेंद्र, अतुल, ससुर गोरेलाल, जेठानी रविता, सास राममूर्ति, ननद सीमा और आकांक्षा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed