{"_id":"61ed48e3dabaef075e38cfea","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-mainpuri-news-agr522125555","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव पचावर में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव पचावर में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। थाना घिरोर क्षेत्र के गांव पचावर निवासी महिला की शनिवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजन शव को फंदे से उतारने के बाद जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद ससुरालीजन वहां से गायब हो गए। रविवार को सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने मौत पर संदेह जताया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
कन्नौज के थाना सौंरिख क्षेत्र के गावं राजापुर निवासी रामप्रसाद ने 28 वर्षीय पुत्री डॉली की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व थाना घिरोर क्षेत्र के गांव पचावर निवासी दीपक कुमार के साथ की थी। करीब आठ माह पूर्व डॉली ने एक बच्ची को जन्म दिया था। शनिवार की रात महिला का शव घर के कमरे में लटका मिला। परिजनों ने शव को फंदे से उतारा और जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पति ने पुलिस को बताया कि पत्नी ने खुदकुशी की है। शव को मोर्चरी में रखवाने के बाद ससुरालीजन गायब हो गए। रविवार की सुबह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतका के परिजनों ने मौत पर संदेह व्यक्त किया। प्रभारी निरीक्षक पहलवान सिंह ने बताया कि आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा।