फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman dies of fever

जिला अस्पताल में भर्ती बुखार से पीड़ित महिला की मौत 15-54-42

Fri, 18 Feb 2022 12:17 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
woman dies of fever
मैनपुरी। जिले में तेजी से बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। बुधवार रात जिला अस्पताल में भर्ती बुखार से पीड़ित महिला की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे 333 मरीजों में करीब 50 बुखार के साथ ही सर्दी, जुकाम से पीड़ित होकर पहुंचे। इन्हें परामर्श व दवाइयां दी गईं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला पॉवर हाउस रोड निवासी पुरुषोत्तम सिंह की पत्नी ऊषा देवी (44) को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने 14 फरवरी को उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान 16 फरवरी की रात उनकी मौत हो गई। जिला अस्पताल से बृहस्पतिवार को हृदय संबंधी बीमारियों से पीड़ित चार मरीज मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किए गए। सीएमएस डॉ. अरविंद कुमार गर्ग ने कहा कि मौसम में परिवर्तन हो रहा है। ऐेसे में स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। जरा भी दिक्कत होने पर उपचार करो में लापरवाही न बरतें। विशेषज्ञ डॉक्टर से ही परामर्श लें। उन्होंने बताया कि महिला को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बुखार से बचाव के उपाय
- सुबह-शाम सर्दी से बचाव रखें
- घर के आसपास पानी न जमा होने दें
- फ्रिज की हर सप्ताह सफाई करें
- रात के समय मच्छरदानी का प्रयोग करें
-बुखार आने पर डॉक्टर से उपचार लें
----
मौसम में परिवर्तन हुआ है। सुबह-शाम सर्दी और दिन के समय गर्मी देखने को मिल रही है। वहीं मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। इसके चलते बुखार के मरीज बढ़ने लगे हैं। मेरे पास प्रतिदिन 40 से 50 मरीज बुखार के अस्पताल आ रहे हैं। बुखार से बचाव के इंतजाम करें और अपने को सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. जेजे राम, वरिष्ठ फिजीशियन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed