फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman dies of electric shock

करंट लगने से महिला की मौत

Thu, 02 Sep 2021 12:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Woman dies of electric shock
सैंया। ग्राम डाढ़की में बुधवार की सुबह पंखा से करंट की चपेट में आने से ग्यासो देवी (32) की मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया। इस पर पुलिस ने शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बताया कि ग्यासो देवी पत्नी अशोक सुबह करीब 10 बजे घर का काम कर रही थी। तभी कमरे में रखा पंखा चलाने के दौरान वह करंट की चपेट में आ गई। कुछ देर बाद घर का कोई सदस्य जब कमरे में गया, तो ग्यासो देवी कमरे में पड़ी थी। यह देख परिजन उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंया आए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस भी पहुंची। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि करंट से मौत की सूचना मिली थी। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इस पर पंचनामा भरकर शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए दे दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed