फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman dies in roadways bus collision injured son and nephew in critical condition

Mainpuri News: रोडवेज बस की टक्कर से महिला की मौत, बेटे व भतीजे की हालत गंभीर

Mon, 08 Aug 2022 01:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 08 Aug 2022 01:28 PM IST
सार

महिला अपने पांच साल के बेटे के दवा दिलाने के लिए जा रही थी, रास्ते में ये दर्दनाक हादसा हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
Woman dies in roadways bus collision injured son and nephew in critical condition
सिरोही में सड़क हादसा - फोटो : Social Media

विस्तार

मैनपुरी के थाना भोगांव क्षेत्र में सोमवार की दोपहर गांव परतापुर के पास रोडवेज बस ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई। वहीं पुत्र व भतीजा घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


 बेवर थाना क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी 35 वर्षीय शकुंतला देवी अपने मायके गांव नगला मांझ अघार थाना एलाऊ में थी। सोमवार की दोपहर अपने पांच वर्षीय पुत्र सूर्यांश को डॉक्टर को दिखाने के लिए गांव छाछा जा रही थी। बाइक 30 वर्षीय भतीजा आकाश चला रहा था। बाइक जब थाना भोगांव क्षेत्र में गांव परतापुर के पास पहुंची, तभी मार्ग से गुजर रही रोडवेज बस ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


हादसे में शकुंतला देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बेटा व भतीजा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed