{"_id":"5cb7630abdec221450546f1f","slug":"woman-dies-in-road-accident-crowd-fired-in-tractor-trolley","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में महिला की मौत, आक्रोशित लोगों ने लगाई ट्रैक्टर ट्रॉली में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में महिला की मौत, आक्रोशित लोगों ने लगाई ट्रैक्टर ट्रॉली में आग
Wed, 17 Apr 2019 11:02 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 17 Apr 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद एकत्रित भीड़
- फोटो : अमर उजाला
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के गढ़ी चांदनी में बुधवार रात ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रैक्टर ट्राली में आग लगा दी। इस दौरान पथराव भी किया। इससे अफरातफरी मच गई। पुलिस के पहुंचने पर बवाली भाग खड़े हुए। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
गढ़ी चांदनी निवासी बिरजू की पत्नी राधा (30) बुधवार रात आठ बजे सब्जी खरीदकर घर वापस आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क खराब होने की वजह से एक एक्टिवा उससे टकरा गई। इससे राधा सड़क पर गिर गई। तभी सामने से आती ट्रैक्टर ट्राली ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में राधा की मौके पर ही मौत हो गई।
ट्रैक्टर ट्रॉली में मोहल्ले के लोग लगन सगाई लेकर जा रहे थे। हादसे की जानकारी पर मृतका के परिजन आ गए। उन्होंने हंगामा कर दिया। इस पर चालक ट्राली को छोड़कर भाग गया।

Trending Videos
गुस्साए लोगों ने ट्रैक्टर ट्रॉली के पहियों में आग लगा दी। कुछ लोगों रोकने की कोशिश तो पथराव कर दिया। इससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। यह देखकर बवाली भाग खड़े हुए।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना एत्माद्दौला के इंस्पेक्टर ने बताया कि चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। लोगों का कहना था कि सड़क में गड्ढे होने की वजह से बारिश का पानी भर गया। गड्ढे की वजह से ही ट्रैक्टर से हादसा हुआ।