{"_id":"620d5bc6dbd3dc3ca626edd8","slug":"woman-dies-in-collision-with-unknown-vehicle-on-yamuna-expressway-agra-news-agr524524991","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंदौली (आगरा)। यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से पांच माह की गर्भवती की मौत हो गई। वह पति के साथ बस में सवार होकर गुरुग्राम से कन्नौज अपने घर जा रही थी। मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।
कन्नौज के ग्राम गड़रिया पुरवा थाना गुरसहाय गंज निवासी प्रीति (22) पति आकाश के साथ बुधवार सुबह स्लीपर बस में सवार होकर कन्नौज जा रही थी। यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 155 पर गांव जूरैला के पास बस का टायर पंक्चर हो गया, जिससे महिला बस से नीचे उतर गई। इसी दौरान नोएडा की तरफ से आ रहे किसी वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह दूर जा गिरी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष विपिन गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के पति आकाश ने बताया कि उसकी पत्नी पांच माह की गर्भवती थी। आकाश ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाना खंदौली में मुकदमा दर्ज कराया है।