{"_id":"5cfb56f3bdec22074363a6bb","slug":"woman-dies-in-car-accident-after-tires-burst-on-yamuna-expressway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से कार पलटी, मां की मौत, बेटा-बेटी समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से कार पलटी, मां की मौत, बेटा-बेटी समेत पांच घायल
Sat, 08 Jun 2019 05:54 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 08 Jun 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद घटनास्थल पर खड़े लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के बलदेव क्षेत्र में शनिवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार सवार मां की मौत हो गई, जबकि बेटी-बेटे समेत पांच लोग घायल हो गए। कार सवार महिला परिवार के साथ अपनी बेटी की ननद की शादी में कन्नौज के गुरसहायगंज जा रही थीं। बलदेव पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र निवासी जेमुननिशां (46) पत्नी जहीर अहमद बेटी शहनाज की ननद की शादी के लिए परिवार के संग शनिवार की सुबह चार बजे गाजियाबाद से कार में सवार होकर कन्नौज के लिए निकली थीं। कार में जेमुननिशां की बेटी रानी (18), बेटा अरमान (20), धेवती तान्या (10), पड़ोसी युवक अमन (20) थे।
कार को जेमुननिशां का दामाद आलम चला रहा था। जब कार बलदेव के गांव सराय सालवान (माइल स्टोन-140) के पास पहुंची तो पीछे का टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जेमुननिशां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी रानी और धेवती तान्या गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

अरमान, अमन और आलम चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची बलदेव पुलिस ने घायलों को आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि कार को एक्सप्रेसवे हटाकर साइड से कराया। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
जेमुननिशां की बेटी शहनाज की ननद की नौ जून को कन्नौज के गुरसहायगंज में शादी है। इसी शादी समारोह में भाग लेने के लिए परिवार जा रहा था। सड़क हादसे में एक की मौत और पांच घायल होने से शादी वाले परिवार में कोहराम मच गया। खबर मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए।हर किसी के आंखों में आंसू थे।