फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman Dies During Treatment After Alleged Forced Poisoning

दुस्साहस: पड़ोसियों ने महिला को जबरन पिला दी कीटनाशक दवा, उपचार के दौरान मौत; परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 22 Aug 2026 10:10 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 22 Aug 2026 10:10 AM IST
सार

आगरा के बमरौली कटारा क्षेत्र में रंजिश के चलते एक महिला को जबरन जहरीली दवा पिलाने का आरोप है, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Woman Dies During Treatment After Alleged Forced Poisoning
death demo - फोटो : iStock

विस्तार

आगरा के थाना बमरौली कटारा क्षेत्र के ग्राम विझामई में रंजिश के चलते मनीषा की जबरन जहरीली दवा पिलाकर हत्या कर दी गई। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराई गई पीड़िता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ग्राम विझामई निवासी देवेंद्र कुमार उर्फ टिंकू ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी मनीषा का पड़ोसियों लाल सिंह और उनके बेटों धर्मवीर, रवि व यशपाल उर्फ बल्लू के साथ दीवार को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि ये लोग आए दिन मनीषा को परेशान करते थे। 12 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने मनीषा को पकड़कर जबरन कीटनाशक दवा पिला दी।
विज्ञापन


परिजन मनीषा को तुरंत आगरा के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका अपने पीछे दो छोटे मासूम बच्चों को छोड़ गई है। बमरौली कटारा थाना पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर के आधार पर लाल सिंह, धर्मवीर, रवि और यशपाल उर्फ बल्लू के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed