{"_id":"5dc17c1d8ebc3e5b1c706567","slug":"woman-dies-due-to-wrong-treatment-in-private-hospital-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कंपाउंडर के इंजेक्शन से महिला की मौत, अस्पताल से शव बाहर निकाल भाग गया स्टाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपाउंडर के इंजेक्शन से महिला की मौत, अस्पताल से शव बाहर निकाल भाग गया स्टाफ
Tue, 05 Nov 2019 07:11 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 05 Nov 2019 07:11 PM IST
विज्ञापन
महिला विमलेश का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के रोहता स्थित न्यू मयूर अस्पताल में कंपाउंडर के इंजेक्शन से महिला की मौत हो गई। शव को बाहर निकालकर स्टाफ अस्पताल छोड़कर भाग गया। परिजनों ने हंगामा किया और चार घंटे तक शव लेकर परिजन बाहर बैठे रहे। पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम को भेजा। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है।
नगला मांकरौल निवासी सोनू अपनी पत्नी विमलेश (24) के हाथ-पैर में दर्द होने पर गांव में ही संचालित केयर लाइफ अस्पताल लेकर आया। सोनू ने बताया कि इस अस्पताल के संचालक टीटू कुशवाहा ने दवाएं दीं।
इसके बाद करीब साढ़े 10 बजे कहा कि मरीज को ब्लडप्रेशर कम हो रहा है, यहां जांच के लिए उपकरण नहीं हैं। इस पर उसने रोहता स्थित न्यू मयूर अस्पताल भेज दिया। यहां दिखाने के बाद इलाज शुरू किया, लेकिन कोई फायदा नहीं मिला।

इंजेक्शन लगाने के 10 मिनट बाद हुई मौत
सोनू ने अस्पताल संचालक से पत्नी को कहीं और इलाज के लिए ले जाने की कही तो उसने कहा कि सुबह तक ठीक हो जाएगी। सुबह साढ़े पांच बजे पत्नी की हालत ज्यादा खराब होने लगी तो कंपाउंडर ने इंजेक्शन लगा दिया।
10 मिनट बाद उसकी मौत हो गई। शव को बाहर निकाल दिया और स्टाफ भाग गया। परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया, 100 नंबर पर पुलिस को फोन कर दिया। दस बजे के करीब पुलिस आई और परिजनों को शांत कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सोनू ने पुलिस को तहरीर दी है। सीओ सदर विकास जायवाल ने बताया कि न्यू मयूर अस्पताल में महिला की मौत के बाद स्टाफ भाग गया, परिजनों की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स ने बताया कि दोनों अस्पतालों की जांच के लिए बुधवार को टीम भेजी जाएगी।