{"_id":"5b44a9e64f1c1bad288b5ba3","slug":"woman-dies-due-to-jholachap-doctor-treating-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप डॉक्टर के उपचार से महिला की मौत, गुस्साए लोगों ने किया हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोलाछाप डॉक्टर के उपचार से महिला की मौत, गुस्साए लोगों ने किया हाईवे जाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 10 Jul 2018 06:13 PM IST
विज्ञापन
महिला की मौत के बाद लोगों ने लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के महानगर क्षेत्र में कृषि मंडी के समीप हरिहर क्लीनिक में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। यह महिला पिछले तीन दिन से यहां उपचार के लिए भर्ती थी।
घटना के बाद झोलाछाप फरार हो गया है। वहीं गुस्साए ग्रामीणों ने आगरा-दिल्ली हाईवे को जाम कर दिया। अफसरों ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
गांव उस्फार की रहने वाली 42 वर्षीय गुड्डी पत्नी पप्पू को बुखार आया था। परिवार वालों ने तीन दिन पहले उसे दिल्ली-आगरा हाईवे पर स्थित हरिहर क्लीनिक पर भर्ती करा दिया था।

क्लीनिक छोड़कर भागा आरोपी
झोलाछाप पंकज उपाध्याय परिवार वालों को जल्द ठीक करने का भरोसा देता रहा। स्थिति बिगड़ने पर भी उसे कहीं और रेफर नहीं किया गया। इससे मंगलवार को उसकी मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि गुड्डी की मौत हाईडोज इंजेक्शन लगने से हुई है। मरीज की मौत के बाद झोलाछाप क्लीनिक छोड़कर भाग गया। इससे मृतका के परिजनों ने हंगामा कर दिया।
ग्रामीण भी क्लीनिक पहुंच गए। हाईवे जाम कर दिया। सूचना पर पुलिस के साथ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों का शांत किया।
इस संबंध में सीएमओ शेर सिंह ने बताया कि हरिहर क्लीनिक पंजीकृत नहीं है। इसे सील करने के आदेश दे दिए गए हैं। रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी। जल्द ही झोलाछाप के खिलाफ विभाग अभियान चलाएगा।