फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman dies due to injection given by fake doctor in agra

UP: झोलाछाप के इंजेक्शन से महिला की मौत, शव छोड़कर भाग गया आरोपी; मेडिकल स्टोर में कर रहा था इलाज

Wed, 22 Oct 2025 11:29 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 22 Oct 2025 11:29 PM IST
सार

मेडिकल स्टोर में झोलाछाप मरीजों का इलाज कर रहा था। वायरल बुखार की शिकायत पर पहुंची महिला को झोलाछाप ने इंजेक्शन लगा दिया। कुछ देर बाद ही महिला की माैत हो गई। परिजनों ने हंगामा कर दिया।
 

विज्ञापन
Woman dies due to injection given by fake doctor in agra
माैके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के सैंया में झोलाछाप ने वायरल बुखार से पीड़ित महिला को इंजेक्शन लगाया, कुछ देर बाद मौत हो गई। आरोपी मेडिकल स्टोर में ही मरीजों का उपचार भी करता है। मौत होते ही वह शव छोड़कर भाग गया। परिजन हंगामा करने लगे। पुलिस ने उन्हें समझाकर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा।
विज्ञापन


इरादत नगर के गांव स्यारमऊ का मजरा निवासी भारत सिंह ने बताया कि पत्नी सीमा देवी (28) को बुखार-खांसी की शिकायत थी। वह आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित सिकंदरपुर (छोटा) में स्थित नरेश मेडिकल स्टोर पर पहुंचीं। इसका संचालक नरेश कुशवाह मेडिकल स्टोर के साथ मरीजों का इलाज भी करता है।
विज्ञापन


नरेश कुशवाह ने इंजेक्शन लगाया। इसके बाद सीमा को बेचैनी होने लगी, वह बेहोश हो गईं। ये देख झोलाछाप खुद मरीज को लेकर निजी अस्पताल पहुंचा। वहां से आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में सीमा की मौत हो गई। झोलाछाप शव को छोड़ रास्ते से ही भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के ससुर सुरेश ने थाने में लिखित तहरीर दी है। सीमा के दो पुत्री व एक पुत्र हैं। पति मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि मरीज की मौत की जांच के लिए कमेटी बनाई जा रही है। मेडिकल स्टोर का लाइसेंस है कि नहीं, इसकी जांच कराने के लिए औषधि विभाग को पत्र लिखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed