फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman dies due to falling roof of house built under Indira Awas Yojana in Kasganj

Kasganj: इंदिरा आवास योजना के तहत बने मकान की छत गिरने से महिला की मौत, अबोध बच्ची समेत सात घायल

Mon, 22 Aug 2022 06:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 22 Aug 2022 06:00 PM IST
सार

कासगंज के गांव छावनी में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक मकान की छत गिरने से महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी दुधमुंही बच्ची समेत सात घायल हो गए।  

विज्ञापन
Woman dies due to falling roof of house built under Indira Awas Yojana in Kasganj
अस्पताल में घायल युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के गांव छावनी में सोमवार दोपहर को एक मकान की छत गिर गई, जिसके नीचे दबकर एक महिला की मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों में मृतक महिला की एक माह की अबोध बच्ची भी है। यह मकान करीब 15 साल पहले इंदिरा आवास योजना के तहत बना बना था। तहसील प्रशासन हादसे के कारणों की जांच कर रहा है।

विज्ञापन


गांव छावनी निवासी गुड्डो देवी पत्नी रघुनंदन की मकान है। सोमवार को गुड्डो देवी की बेटी ज्योति (30) अपनी एक माह की बेटी बेबी को गोद में लिए छत पर बैठी थी। उसका बेटा शिवा, परिवार व पड़ोस के संजीव, पूनम, मंजू, रोशनी, भावना छत पर भी थे। छत के पास ही एक नीम का पेड़ है। ये सभी लोग छत पर पेड़ की छांव में बैठ गए थे। 

विज्ञापन

मलबे में दब गए थे सभी लोग 

इसी दौरान अचानक छत भरभराकर गिर पड़ी और सभी लोग मलबे में दब गए। चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। एंबुलेंस को सूचना दी गई। एंबुलेंस गांव में पहुंची। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने ज्योति (30) को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर अवस्था में पूनम, मंजू, भावना और दुधमुंही बच्ची बेबी को रेफर किया गया है। तीन अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में ही चल रहा है। घटना की सूचना पर एसडीएम पंकज कुमार, तहसीलदार अजय कुमार और थाना ढोलना पुलिस मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने पीड़ित परिवार को मदद दिलाने का भरोसा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed