फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman dies after over speed car collided with divider on Agra Lucknow expressway

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, महिला की मौत, छह घायल

Mon, 14 Sep 2020 01:00 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 14 Sep 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
woman dies after over speed car collided with divider on Agra Lucknow expressway
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। रविवार को एक्सप्रेसवे के 22वें माइलस्टोन पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार में बैठे छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन


हादसा आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र में हुआ। फर्रुखाबाद के मोहल्ला आजादनगर निवासी आशुतोष गुप्ता पुत्र महेश चंद्र गुप्ता अपनी मां माया देवी (60), बहन मृगनयनी, पत्नी विभा, पुत्री सोनवी तथा पुत्र आरुष के साथ कार से फर्रुखाबाद से अहमदाबाद जा रहे थे। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फतेहाबाद थाना क्षेत्र के 22वें माइलस्टोन पर सुबह तकरीबन 8:00 बजे उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद कार कई बार पलटी खाते हुए एक्सप्रेसवे पर पलट गई। घटना की जानकारी मिलते ही यूपीडा की सेफ्टी वैन, फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान माया देवी की मौत हो गई। 

पुलिसकर्मियों ने हादसे का कारण जानने के लिए सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग चेक की तो उनके होश उड़ गए। कार तेज रफ्तार से आ रही थी। इसके कारण ही मामूली मोड़ पर कार अनियंत्रित होने के बाद डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस का कहना है कि ओवरस्पीड के कारण यह हादसा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed