फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman dies after falling on the road from moving bike in mainpuri

मैनपुरी: चलती बाइक से सड़क पर गिरने से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 06 Jun 2020 12:33 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Jun 2020 12:33 PM IST
विज्ञापन
woman dies after falling on the road from moving bike in mainpuri
मृतक महिला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी-कटरा समान मार्ग पर शनिवार सुबह चलती हुई बाइक से एक महिला गिर पड़ी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

 
किशनी क्षेत्र के गांव फरैंजी निवासी युवक संजेश कुमार पुत्र लक्ष्मण शुक्रवार को मौसी शकुंतला देवी पत्नी दिनेश कश्यप निवासी साईं मंदिर किशनी को लेकर गांव खीजा मैनपुरी अपनी बीमार नानी को देखने गया था। 
विज्ञापन



शनिवार को संजेश अपनी मौसी को लेकर को किशनी वा लौट रहा था। शनिवार सुबह गांव डाडेहार के सामने मोटर साइकिल से महिला अचानक सड़क पर गिर पड़ी। 

सिर में आई गंभीर चोट

सिर में गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों के अनुसार महिला पहले से ही दिल की मरीज थी। 

महिला के पति सूरत में गनमैन के रूप में प्राइवेट नौकरी करता है। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed