फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman dies after e-rickshaw overturns at red light in Agra

Agra News: लाल बत्ती का उल्लंघन कर चालक ने दौड़ाया ई-रिक्शा, महिला के ऊपर पलटा, मौत

Thu, 28 Jul 2022 11:19 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 28 Jul 2022 11:19 PM IST
सार

आगरा में एमजी रोड के सेंट जोंस चौराहे पर लाल बत्ती पार कर जा रहे ई-रिक्शा को होमगार्ड ने रोकने का प्रयास किया तो चालक ने दौड़ा दिया। जिससे ई-रिक्शा पलट गया, जिसकी चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Woman dies after e-rickshaw overturns at red light in Agra
घायल हो गई थी महिला, अस्पताल में तोड़ा दम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में महात्मा गांधी मार्ग के सेंट जोंस चौराहे पर बृहस्पतिवार सुबह ई-रिक्शा चालक की लापरवाही ने एसएन मेडिकल कॉलेज में कार्यरत सहायिका गंगा देवी की जान ले ली। वह सड़क किनारे वाहन के इंतजार में खड़ी थीं। इसी दौरान लाल बत्ती का उल्लंघन करता हुआ एक ई-रिक्शा आया। इस पर होमगार्ड ने उसे रोकने का प्रयास किया। चालक ने भगाने की कोशिश की तो ई-रिक्शा पलट गया। इसकी चपेट में गंगा देवी आ गईं।

विज्ञापन


45 वर्षीय गंगा देवी सिकंदरा स्थित राधा नगर की रहने वाली थीं। पति उदय सिंह एसएन मेडिकल कॉलेज में चालक थे। गंगा देवी के भाई संजय जादौन ने बताया कि 20 साल पहले एक सड़क हादसे में उदय सिंह की मौत हो गई थी। तब बहन गंगा की मृतक अश्रित कोटे में एसएन मेडिकल कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के तौर पर नौकरी लगी थी। वह टीबी वार्ड में तैनात थीं।

विज्ञापन

ड्यूटी पर जा रही थीं गंगा देवी 

बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे गंगा देवी घर से ड्यूटी पर जाने के लिए निकली थीं। वह सेंट जोंस चौराहे तक ऑटो से आईं। इसके बाद सड़क पार कर वाहन का इंतजार कर रही थीं। किदवई पार्क की तरफ से एक ई-रिक्शा रेड लाइट का उल्लंघन कर आया। एक होमगार्ड ने उसे रोका, इस पर चालक ने रिक्शे की गति बढ़ा दी, जिससे वो चौराहे पर अनियंत्रित हो गया और गंगा देवी के ऊपर पलट गया। वह गंभीर घायल हो गईं। उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ई-रिक्शा जब्त, मुकदमा होगा दर्ज

एसपी ट्रैफिक अरुण चंद ने बताया कि रेड लाइट के बावजूद चालक ने ई-रिक्शा नहीं रोका। जल्दबाजी में ई-रिक्शा पलट गया। महिला हादसे का शिकार हो गई। ई-रिक्शा जब्त किया गया है, चालक भाग गया, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।

धड़ल्ले से चल रहे ई-रिक्शा 

महात्मा गांधी मार्ग पर ई-रिक्शा प्रतिबंधित हैं, इसके बावजूद धड़ल्ले से चल रहे हैं। कई बार पुलिस के अभियान भी चल चुके हैं, फिर इन पर रोक नहीं लग पा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed