फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman dies after delivery in private hospital, uproar

Agra News: निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, हंगामा

Mon, 20 Mar 2023 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 20 Mar 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after delivery in private hospital, uproar
कुरावली।
विज्ञापन

नगर के घिरोर मार्ग रोड स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़़ी तो उसे रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने पहले जिला अस्पताल में हंगामा काटा और बाद में निजी अस्पताल के सामने शव रखकर परिजन हंगामा करते रहे। पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन बाद में परिजन बिना किसी शिकायत और पोस्टमार्टम के ही शव घर ले गए।


रविवार सोमवार की रात लगभग 12 बजे क्षेत्र के गांव देवी नगर निवासी देवेंद्र पुत्र भागीरथ की 25 वर्षीय पत्नी कामिनी को प्रसव पीड़ा हुई तो परिजनों कामिनी को नगर के घिरोर मार्ग पर नहर पुल के निकट स्थित प्राइवेट अस्पताल रॉयल हॉस्पिटल में ले गए। सोमवार की सुबह करीब छह बजे कामिनी ने यहां एक बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के बाद अचानक कामिनी की हालत बिगड़ी तो अस्पताल में तैनात कर्मचारियों ने एंबुलेंस मंगाकर महिला को जिला जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



महिला की मौत से आक्रोशित लोगों ने पहले तो जिला अस्पताल में ही हंगामा किया। पति सहित परिजन का आरोप था कि निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान लापरवाही के चलते कामिनी की मौत हुई है। जिला अस्पताल से परिजन शव लेकर रॉयल हॉस्पिटल पहुंचे। यहां प्रसव के दौरान लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। घटना की सूचना पर पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे कोतवाली के इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने मृतका के परिजन को समझा-बुझाकर तहरीर देने के लिए कोतवाली परिसर में भेज दिया। थाना परिसर में मृतका का पति देवेंद्र तथा उसके परिजन मृतका का पोस्टमार्टम कराने की मांग करने लगे। इसी दौरान कुछ लोग दूसरे पक्ष को लेकर थाना पहुंच गए बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया और बिना पोस्टमार्टम के ही परिजन शव को घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




परिजन से तहरीर मांगी गई थी लेकिन उन्होंने कोई तहरीर नहीं दी और न ही किसी प्रकार की शिकायत की। तहरीर मिलेगी तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - विनोद कुमार थाना प्रभारी कुरावली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed