{"_id":"59aeb2044f1c1b92078b46a1","slug":"woman-died-while-crossing-railway-track-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैदल ही रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे भाई-बहन, हो गया ये बड़ा हादसा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैदल ही रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे भाई-बहन, हो गया ये बड़ा हादसा
ब्यूरो/अमर उजाला कोसीकलां (मथुरा)
Updated Tue, 05 Sep 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
railway track
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के बरसाना से दर्शन कर भाई के साथ मथुरा जा रही बहन की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी ने शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बहन अपने भाई के साथ पैदल ही ट्रैक पार कर रही थी।
बताया गया है कि मंगलवार की सुबह करीब साढे़ सात बजे अमरनाथ (65) पुत्र रतन निवासी वाराणसी अपनी बहन मीरा (48) के साथ बरसाना दर्शन करके मथुरा जा रहे थे। मथुरा जाने वाली शटल में बैठने के लिए भाई-बहन रेलवे ट्रैक से होकर दूसरे प्लेटफार्म पर जा रहे थे।
इसी दौरान मीरा का बैग ट्रैक में फंस गया। वह बैग निकालने की कोशिश करने लगी। भाई ने भी मदद कर बैग को निकालने का प्रयास किया लेकिन उसी समय आगरा की ओर से ट्रेन आ गई। हादसे में भाई तो उछलकर दूर जा गिरा लेकिन मीरा ट्रेन की चपेट में आने से कट गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव का पंचायतनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते चले कि सोमवार को रेलवे ट्रैक पार करते समय साइकिल फंस जाने से एक अधेड़ की भी मौत हो गई थी।