{"_id":"624f2c682973502483650ffe","slug":"woman-died-misteriously-murder-claim-kasganj-news-agr5295522154","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों में कोहराम
कासगंज के पटियाली क्षेत्र में दहेज के लिए हत्या का शिकार हुई महिला बबली का फाइल फोटो।
- फोटो : KASGANJ
Link Copied
पटियाली। क्षेत्र के ग्राम नगला सहजीत में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई ने दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मामले में ससुरालीजन के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में मौत बबली (25) पत्नी आशीष यादव निवासी नगला सहजीत की हुई। उसके भाई अतेंद्र कुमार निवासी रठैरा जनपद मैनपुरी का कहना है कि उनके पास बुधवार की देर शाम फोन कॉल आई कि बहन की तबियत खराब है। जब वह बबली के ससुराल नगला सहजीत पहुंचे तो वहां घर पर उसकी बहन का शव पड़ा हुआ था। जानकारी पर ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। भाई अतेंद्र ने बताया कि बबली की शादी लगभग नौ माह पूर्व हुई थी। उसका आरोप है कि ससुरालीजन एक कार की मांग कर रहे थे। जिसे वह देने में असमर्थ थे। इसके कारण उनकी बहन की हत्या की गई हैं। मामले की सूचना पर सीओ आरके सिंह, तहसीलदार राजीव निगम और कोतवाली प्रभारी जीपी सिंह पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।