फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman die, twenty children sick due to food poisoning in etah

भंडारे में बने लड्डू खाने से बुजुर्ग महिला की मौत, 20 बच्चों की हालत गंभीर

Sat, 23 Jun 2018 10:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगंज (एटा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगंज (एटा) Updated Sat, 23 Jun 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
woman die, twenty children sick due to food poisoning in etah
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शुक्रवार को भंडारे में बने लड्डू खाने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जबकि फूड प्वाइजनिंग से करीब 20 बच्चे बीमार हो गए। जिन्हें स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया। मामला थाना नयागांव के गांव बिथरा का है। बताया जाता है कि गांव में 18 जून को श्रीमद् भागवत कथा के समापन के दौरान हुए भंडारे में लड्डू बनवाए गए थे। 
विज्ञापन


शुक्रवार को ग्रामीण धूमधाम से कलश विसर्जन करने के लिए कंपिल स्थित गंगा घाट पर गए थे। जहां से लौटते समय बच्चों और
ग्रामीणों ने भूख लगने पर भागवत के भंडारे में बने लड्डू खाए। 

बच्चों को फर्रुखाबाद किया रेफर

बासी लड्डू खाने के बाद बच्चों को पेट में दर्द की शिकायत होने लगी। वहीं 70 साल की सुरजा देवी पत्नी कल्याण सिंह की मौत हो
गई। देखते ही देखते 20 बच्चों की तबियत बिगड़ गई। 

ग्रामीणों ने आनन फानन में बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने उपचार के बाद बच्चों को फर्रुखाबाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 

डॉक्टर की मानें तो बच्चों की तबियत बिगड़ने के पीछे बासी लड्डू के साथ गर्मी भी एक बड़ी वजह है। मौसम को देखते हुए बासी खाने
से बच्चों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। डॉक्टर ने बच्चों की हालत नाजुक बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed