फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman death after giving birth to baby girl due to doctor's negligence

ऑपरेशन थियेटर में प्रसूता को छोड़कर भागा स्टाफ, मौत के बाद अस्पताल में तोड़फोड़

Fri, 30 Nov 2018 03:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 30 Nov 2018 03:57 PM IST
विज्ञापन
woman death after giving birth to baby girl due to doctor's negligence
अस्पताल में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
आगरा के लोहामंडी स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में डॉक्टर की लापरवाही से प्रसूता की मौत हो गई। ऑपरेशन थियेटर में प्रसूता को बेहोशी हालत में छोड़कर डॉक्टर समेत स्टाफ भाग गया। परिजन प्रसूता को अन्य अस्पताल लेकर गए, जहां से मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


प्रसूता की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में शव रखकर हंगामा किया। जमकर तोड़फोड़ की। मौके पर पहुंची पुलिस चौकीदार को पकड़ कर ले आई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल सील कर दिया है। 
विज्ञापन


शमसाबाद के ठेरई गांव निवासी भीकम सिंह बघेल ने अपनी पत्नी प्रीति बघेल (28) को माया हॉस्पिटल में गुरुवार की रात एक बजे भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि यहां चिकित्सक रेखा टंडन ने ऑपरेशन करने की बात कही और ब्लड लाने को भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत के बाद किया रेफर

परिजनों से 34 हजार रुपये काउंटर पर जमा भी करा लिए। प्रीति के भाई योगेश बघेल ने बताया कि ब्लड लेकर आए तब तक ऑपरेशन हो चुका था। बहन और बच्ची की हालत ठीक बताई। कुछ देर बाद डॉ. रेखा टंडन ने बताया कि हालत गंभीर है, इसे एसएन इमरजेंसी ले जाओ। 

इतने में ही अस्पताल का मैनेजर सुरेंद्र सिंह आया और बोला कि एंबुलेंस भी बुला ली है। ओटी में जाकर देखा तो बहन के शरीर में कोई हलचल नहीं हो रही थी। डॉक्टर ने बताया कि ये बेहोश है। इतना कहते ही सभी वहां से एक-एक कर गायब हो गए। 

दिल्ली गेट स्थित अस्पताल में लेकर गए तो वहां डॉक्टर ने प्रीति को मृत बताया। लौटकर आए तो माया अस्पताल में कोई नहीं मिला। दो मरीज भर्ती थे, वो भी नहीं थे। ओटी में यहां चारों तरफ खून बिखरा हुआ था। ओटी टेबिल और उपकरणों में खून लगा हुआ था। 

अस्पताल में तोड़फोड़

गुस्साए परिजनों ने हंगामा करते अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस अस्पताल के चौकीदार को पकड़कर थाने ले गई।   

थाने में भी घंटों उनका मुकदमा दर्ज नहीं कराया। इस पर हंगामा करने के बाद मृतका का पोस्टमार्टम कराया है। जानकारी पर एसीएमओ डॉ. नंदन सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम गई और अस्पताल को सील कर दिया है। 

मृतका के पति भीकम सिंह ने डॉ. रेखा टंडन, सुरेंद्र सिंह, अनीता और दीपक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कराया है। सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स का कहना है अस्पताल सील कर दिया है। 

इमरजेंसी में भी भर्ती करने से किया इंकार

भीकम सिंह के भाई बॉबी बघेल ने बताया कि माया हॉस्पिटल में एंबुलेंस से एसएन इमरजेंसी लेकर गए तो डाक्टरों ने कहा कि यहां इलाज की सुविधा नहीं है, दिल्ली गेट स्थित प्राइवेट अस्पताल बेहतर रहेगा। कई बार डॉक्टरों से भर्ती करने के लिए कहा, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। इस पर एसआईसी डॉ. एसके मजूमदार ने मामले की जांच कराने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed