आगरा: गोवर्धन ड्रेन में बोरे में बंद मिला महिला का शव, मौके पर पहुंची पुलिस
महिला की लाश बुरी तरह क्षत-विक्षत है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि लाश काफी दिन पुरानी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना मलपुरा के अंतर्गत गोवर्धन ड्रेन में आज सुबह बोरे में बंद एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने बोरे से लाश के बाहर निकाला। महिला की लाश बुरी तरह क्षत-विक्षत थी, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि लाश काफी दिन पुरानी है। पुलिस ने मौके से और भी साक्ष्य जुटाने के प्रयास किए हैं।
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
थाना मलपुरा के ब्लॉक अकोला के गांव मनिया में आज सुबह जब किसान आलू की खुदाई कर रहे थे, तब उनकी नजर गोवर्धन ड्रेन में पड़े बोरे पर पड़ी। बोरे में से तेज दुर्गंध आ रही थी, जिसके बाद किसानों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही थाना मलपुरा पुलिस के साथ ही एसपी वेस्ट सत्यजीत गुप्ता, सीओ अछनेरा महेश कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
जांच में जुटी पुलिस
मलपुरा पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के शव इस तरह क्षत-विक्षत था, कि उसकी पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है। पुलिस का कहना है कि महिला की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की जांच की जा रही है, फिलहाल पुलिस मृतका की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।