फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman dead body found

पेड़ से झूलता मिला महिला का शव, परिजनों में कोहराम

Sat, 23 Jul 2022 12:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
woman dead body found
कासगंज के ढोलना क्षेत्र में नीम के पेड़ से झूलती मिली महिला मृतक रंजना के परिजन पोस्टमार्टम पर वि - फोटो : KASGANJ
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के ग्राम रहमतपुर में एक महिला का शव शुक्रवार की सुबह गांव के बाहर लगभग आधा किलोमीटर दूर नीम के पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी मौत से परिजन में कोहराम मच गया। महिला के भाई ने सास-ससुर सहित पांच लोगों पर बहन की हत्या कर शव पेड़ पर लटका दिए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

रंजना (30) पत्नी ख्यालीराम निवासी रहमतपुर का शव जब लोगों ने लोगों ने नीम के पेड़ पर लटका हुआ देखा तो बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। किसी ग्रामीण के द्वारा सूचना महिला के मायके होडलपुर सोरों में दी। सूचना पर उसका भाई सचिन व अन्य लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

मृतक महिला के भाई का कहना है कि उसकी शादी आठ वर्ष पूर्व की गई थी। उसके दो बच्चे हैं। उसका पति ढाई माह पूर्व गुजरात मजदूरी के लिए गया था। उसके घर पर गांव का ही युवक यशवीर आता था और उससे छेड़खानी करता था। बहन द्वारा विरोध पर धमकी दी जाती थी। इसकी जानकारी जब उसने अपने ससुरालीजन को दी तो वह यशवीर का साथ देते। उसका आरोप है कि उसकी बहन के ससुर महेंद्र, सास आशादेवी, ननद रीता व भागवती और यशवीर ने मिलकर उसकी बहन की हत्या कर दी है और शव को पेड़ से लटका दिया है। उसने सास ससुर, दो ननद और आरोपी यशवीर के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार दोहरे ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है, जिससे स्थिति स्पष्ट होगी। मृतक महिला के भाई की तहरीर मिल गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। शीघ्र ही रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed