फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman crying in front of Minister after her house demolished in mathura

घर टूटने का दर्द : मथुरा में मंत्री के सामने रो पड़ी महिला, बोली- नगर निगम ने अवैध बताकर ढहाया आशियाना

Tue, 26 Jul 2022 12:04 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 26 Jul 2022 12:04 AM IST
सार

महिला ने आरोप लगाया कि नगर निगम के अधिकारियों ने रुपये लेने के बाद भी अवैध बताकर उसका घर ढहा दिया। अब उसके पास कोई ठिकाना नहीं है। परिवार बेघर हो गया है। महिला की शिकायत पर नगर विकास मंत्री ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन
Woman crying in front of Minister after her house demolished in mathura
मंत्री के सामने फफक कर रोई महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के ऊर्जा और नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा सोमवार को मथुरा पहुंचे। उन्होंने यहां मसानी स्थित मुकुंद विहार में भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान नगर विकास मंत्री से मिलने आई एक महिला फफक-फफक कर रो पड़ी। उसने रोते हुए कहा कि नगर निगम ने अवैध बताकर उसके आशियाने को ढहा दिया। उसका परिवार बेघर हो गया है। 

विज्ञापन

नगर निगम के अफसरों पर लगाया आरोप 

प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन में नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा के समक्ष बाकलपुर निवासी बादाम सिंह की पत्नी सुमन मकान ध्वस्त किए जाने की शिकायत लेकर पहुंची थी। घर टूटने का दर्द उसकी आंखों से छलक पड़ा। उसका आरोप था कि नगर निगम के अधिकारियों ने रुपये लेने के बाद भी उसके आशियाने को ढहा दिया है। अब उसके परिवार का कोई ठिकाना नहीं है। 

विज्ञापन


पीड़ित महिला ने रोते हुए बताया कि गांव में पट्टे की जमीन पर उसने अपना मकान बनवाया था, जिसे पिछले दिनों नगर निगम ने अवैध बताकर ढहा दिया। बारिश के मौसम में उसका परिवार बेघर हो गया है। नगर विकास मंत्री ने महिला की शिकायत सुनने के बाद मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को किया संबोधित 

मसानी स्थित मुकुंद विहार में भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री ने प्रदेश की बिजली व्यवस्था को पहले से बेहतर बताया। उन्होंने कहा कि बिजली का उत्पादन और खपत दोनों ही बढ़े हैं। अभी तक के इतिहास में यूपी के बिजलीघरों की जितनी विद्युत क्षमता बढ़ी, इतनी पहले कभी नहीं बढ़ी। 

सफाईकर्मियों पर अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि सुबह पांच बजे उठकर सफाई करना आसान नहीं होता। हमारे मेयर, पार्षद और विधायक भी सफाई कार्य में लगे हैं। उन्होंने मोदी के 20 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते उन पर लिखी किताब मोदी एट दी रेट ट्वेंटी ड्रीम्स मीट डिलीवरी नाम के बारे में भी बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed