फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman creates panic with a tamancha at home of her daughter in kasganj

कासगंज: बेटी मायके नहीं आई तो तमंचा लेकर पहुंच गई मां, उसके ससुरालवालों ने विरोध किया तो...

Wed, 30 Jun 2021 12:39 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 30 Jun 2021 12:39 AM IST
सार

कासगंज में एक महिला ने अपनी बेटी की ससुराल में दहशत फैला दी। उसने तमंचा लहराते हुए यहां जमकर हंगामा किया। किसी तरह महिला को पकड़ा गया।

विज्ञापन
woman creates panic with a tamancha at home of her daughter in kasganj
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

कासगंज जिले में अपनी बेटी को ससुराल से जबरन बुलाने के लिए एक महिला ने सोमवार को हाईवोल्टेज ड्रामा कर दिया। बेटी की ससुराल पहुंच उसे जबरन घर से ले जाने लगी। इतना ही नहीं महिला ने तमंचा लहराकर बेटी की ससुराल में दहशत फैला दी। ग्रामीणों की मदद से ससुरालवालों ने महिला को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। मौके से आरोपी महिला का पति और दो अज्ञात भाग गए।

विज्ञापन


मामला सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव सिरावल का है। गांव निवासी मंजू देवी पत्नी सतीश सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि सोमवार को गांव नमैनी निवासी शशि पत्नी अरविंद जो मेरी पुत्रवधू की मां हैं। अपने पति एवं दो अज्ञात लोगों के साथ घर में आईं और मेरी पुत्रवधू अंशु को जबरन घर से ले जाने लगी। 
विज्ञापन


तमंचा लहराते हुए जमकर किया हंगामा
जब विरोध किया गया तो शशि ने तमंचा हवा में लहराते हुए कहा कि हट जाओ नहीं तो जान से मार दूंगीं। इससे वे लोग दहशत में आ गए। महिला ने तमंचा लहराते हुए काफी देर तक हंगामा किया। आस पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी मदद से महिला को दबोच लिया गया, जबकि उसका पति एवं दो अज्ञात साथी भाग गए। पकड़ी गई महिला को तमंचा और कारतूस सहित पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने महिला एवं उसके पति व अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सिढ़पुरा थाना प्रभारी प्रेम पाल सिंह ने बताया कि जिस महिला ने हंगामा किया, वह जबरन अपनी बेटी को ससुराल से अपने घर ले जाना चाहती थी, लेकिन बेटी जाने को तैयार नहीं है। महिला पहले भी कई बार प्रार्थनापत्र दे चुकी है, लेकिन जरूरत पड़ने पर बयान दर्ज कराने नहीं आई। महिला ने बेटी को जबरन ले जाने के लिए यह कदम उठाया। महिला से तमंचा और तीन कारतूस बरामद किए है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला को जेल भेजा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed