फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman created ruckus during the measurement of farm in kasganj

Kasganj: खेत की पैमाइश के दौरान बवाल, महिला ने खुद पर डाला केरोसिन, ट्रैक्टर के आगे लेटी

Sun, 28 Aug 2022 09:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 28 Aug 2022 09:50 PM IST
सार

महिला ने नापतौल को रोकने की मांग करते हुए खुद के ऊपर केरोसिन छिड़ककर आत्महत्या का प्रयास किया। इस दौरान मारपीट भी हुई। पुलिस ने इस मामले में 21 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन
woman created ruckus during the measurement of farm in kasganj
खेत में मौजूद पुलिसकर्मी और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के थाना ढोलना क्षेत्र के गांव हरसैना में एक खेत पर अवैध तरीके से कब्जा कर लिया गया। शनिवार की शाम डीएम के निर्देश पर पैमाइश के लिए राजस्व टीम और पुलिस टीम पहुंची। उसी दौरान जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले के पक्ष के लोग मारपीट और धक्का-मुक्की करने लगे।

विज्ञापन

 
विरोध कर रही महिला ने नापतौल को रोकने की मांग करते हुए खुद के ऊपर केरोसिन छिड़ककर आत्महत्या की धमकी दी, लेकिन पुलिस और राजस्व टीम ने महिला को पकड़ लिया। इसके बाद वह ट्रैक्टर के आगे वह लेट गई। इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से 21 नामजद और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


हरसैना गांव की मुनीता देवी ने थाना दिवस में शिकायत की। आरोप लगाया कि उनके खेत पर गांव ही बांके लाल व अन्य लोगों ने कब्जा कर लिया है। शिकायत पर टीम नापतौल करने मौके पर पहुंची। इस दौरान नापतौल का विरोध करने के लिए बांके, उसके परिवार और उसके पक्ष के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए और नापतौल में बाधा उत्पन्न करने लगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपाल से कागज छीनकर फेंके 

लेखपाल खेतपाल सिंह के हाथ से कागज छीनकर फेंक दिए। बांके के परिवार की महिला अनारश्री ने अपने ऊपर बोतल से केरोसिन डालकर आत्महत्या की कोशिश की। नापतौल का विरोध कर रहे लोगों ने पीड़ित मुनीता देवी और उसके पक्ष के लोगों से साथ मारपीट कर दी। पुलिस व राजस्व टीम मूकदर्शक बनी देखती रह गई। 

बाद में अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद उनके निर्देश पर मुनीता देवी ने बांके लाल, भम्म सिंह, नेम सिंह, राकेश, विजनेश, बंटू, विकास, श्रीकृष्ण, नरायन, अमर सिंह, राम निवास, अरविंद, पूसे, संतोष,  सुरेश, सुनीता, मिढंला, ममता, वीनेश, अनारश्री सहित बीस को नामजद और 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

थाना ढोलना के इंस्पेक्टर वीरेंद्र प्रताप गिरि ने बताया कि खेत की नापतौल के दौरान नामजद आरोपियों के द्वारा कार्य नहीं करने दिया गया। विरोध में एक महिला ने खुद के ऊपर केरोसिन डालकर आत्महत्या की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 21 लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी  दर्ज कराई  है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed